Uttarakhand

सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

केंद्र सरकार ने रामनगर और देहरादून के बीच नई रेल सेवा को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच आवागमन पहले से अधिक आसान और तेज़ होने की उम्मीद है।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इस रेल सेवा को शुरू करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था। उनके अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने मंजूरी देते हुए पत्र के माध्यम से जानकारी दी।

बलूनी ने कहा कि अभी तक रामनगर और देहरादून के बीच सीधा रेल संपर्क नहीं था, जिसके कारण यात्रियों को लंबा और असुविधाजनक सफर तय करना पड़ता था। नई ट्रेन शुरू होने से छात्रों, श्रमिकों और व्यापारियों को सीधा और सस्ता विकल्प मिलेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हुई है। पहले ही काठगोदाम-देहरादून के बीच नैनी-दून एक्सप्रेस, कोटद्वार-नई दिल्ली रेल सेवा और देहरादून-लखनऊ वंदे भारत जैसी सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं।

5 जनवरी 2026 को लिखे अपने पत्र में बलूनी ने इस मार्ग की जरूरत को प्रमुखता से उठाया था। अब इस मंजूरी को राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *