मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पद से पुलसकर्मियों को नवाजा। इससे पहले उन्होंने सीएम आवास में ध्वजारोहण कर वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
सीएम धामी ने वीडियो जारी करके प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु आजादी की यज्ञवेदी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के सभी अमर सपूतों को कोटिशः नमन।
जय हिन्द !#IndependenceDay2023 pic.twitter.com/i1Qn0RTpdP
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 15, 2023
वहीँ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने स्वतंत्रता दिवस पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कहा, महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से कहा, हम सभी संकल्प लें कि देश-प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। यही प्रयास आजादी के नायकों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देश ने आजादी के इन 76 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है। देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।