Uttarakhand

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ पार्टी लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की ओर से उन्हें जहां भी जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है।

तीरथ सिंह रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनौती को स्वीकार करते हुए पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता समाज और राष्ट्रहित में निरंतर समर्पित भाव से काम कर रहे हैं, इसलिए निश्चित तौर पर भाजपा को सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *